दरभंगा (बिहार) स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बी.ए. (ऑनर्स) के एक छात्र को राजनीतिशास्त्र के 100-अंकों के पेपर में 151-अंक दे दिए। छात्र ने कहा, “मैं रिज़ल्ट देखकर हैरान था...यह प्रोविज़नल मार्कशीट थी लेकिन इसपर ध्यान देना चाहिए था।” विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह टाइपिंग मिस्टेक थी और छात्र को नई मार्कशीट दी गई है।