51 वर्षीय सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
51-वर्षीय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने बेटी को जन्म दिया है। तीसरी बार पिता बने तिवारी ने पत्नी संग तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है।" तिवारी व सुरभि की पहली बेटी का जन्म 2020 में हुआ था और सांसद की पहली शादी से भी एक बेटी है।