inshorts

AAP ने बिहार में जारी की अपनी चौथी लिस्ट, 12 उम्मीदवारों को दिया टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है जिसमें 12 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने सीतामढ़ी से रानी देवी, खजौली से आशा सिंह, फुलपरास से गोरीशंकर, सूपौल से बृज भूषण, पिरपैंती से प्रीतम कुमार, गया टाउन से अनिल कुमार और जमुई से रमाशिष यादव को टिकट दिया है।