छत्तीसगढ़ बीजेपी ने X अकाउंट पर कांग्रेस नेताओं का आपत्तिजनक कार्टून पोस्टर शेयर किया है। एक पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जेन-ज़ी द्वारा लात मारते और दूसरे में सचिन पायलट, भूपेश बघेल और दीपक बैज को नोटों की गड्डियों के साथ दिखाया गया। इसपर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा, "पार्टी कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।"