जागरूकता फैलाने से कैसे रोका जा सकता है: दीया मिर्ज़ा वीडियो विवाद पर बॉम्बे HC
बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC को दीया मिर्ज़ा का प्रदूषण-विरोधी वीडियो सोशल मीडिया पर दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का मतलब त्योहार मनाने का अधिकार छीनना नहीं है। कोर्ट ने कहा, "भारत धर्मनिरपेक्ष देश है…दूसरे धर्म की व्यक्ति होने के कारण उन्हें...जागरूकता-अभियान में शामिल होने से कैसे रोका जा सकता है?"