महाराष्ट्र में जल संकट के बीच BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी ₹8 करोड़
महाराष्ट्र में पानी की 10% कटौती के बीच बीएमसी ने एयर पॉल्यूशन और धूल को कंट्रोल करने के लिए मुंबई की सड़कें रोज धोने के लिए ₹8.25 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इसके लिए 7 ज़ोन में 150 दिन टैंकर सेवा लीज़ पर ली जाएगी। इसे लेकर स्टैंडिंग कमेटी और विपक्षी सदस्यों ने प्रशासन पर कड़े सवाल उठाए हैं।