उत्तराखंड से प्यार है पर ऐसा व्यवहार सही नहीं: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी के बयान पर मीका सिंह
दलेर मेहंदी विवाद में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विवाद खत्म करने की अपील किए जाने पर सिंगर मीका सिंह ने इस पहल के लिए उनको धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि हम उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन किसी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है।