उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे लंबे समय तक प्रदेश का मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है। योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का कुल कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का रहा था।