OpenAI ने अपना ‘ChatGPT फॉर एकेडमिक रिसर्चर्स’ प्रोग्राम भारत में भी शुरू किया है। इसके तहत योग्य शोधकर्ताओं को 12 महीने के लिए ChatGPT Plus की 3 सीटें मुफ्त मिलेंगी जिनका इस्तेमाल एक शोधकर्ता और उसके अधिकतम 2 सहयोगी कर सकेंगे। वहीं, आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे और अनुदान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।