मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन के जन्मदिन पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का पोस्टर जारी किया गया है। पीएम मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' में मुकुंदन प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाले हैं और इस पोस्टर में वह हू-ब-हू पीएम मोदी जैसे नज़र आ रहे हैं। इस बायोपिक का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच कर रहे हैं।