भारतीय वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में बर्फ से भगवान गणेश की मूर्ति बनाकर मनाया उत्सव
अंटार्कटिका में भारत के मैत्री रिसर्च स्टेशन पर 'नैशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च' के शोधकर्ताओं ने बर्फ से भगवान गणेश की मूर्ति बनाकर गणेश उत्सव मनाया। विसर्जन से पहले उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के लिए उसे स्टेशन के अंदर पानी से भरी एक बाल्टी में रख दिया जिसमें वह धीरे-धीरे पिघल गई।