अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के सीएम से पूछा, 'आप संतरे कैसे खाते हैं?'; मिला मज़ेदार जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंटरव्यू में आम खाने का तरीका पूछने पर ट्रोल हो चुके अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा कि वह संतरा कैसे खाते हैं? फड़णवीस ने मज़ेदार जवाब देते हुए कहा, "संतरे को बिना छीले दो टुकड़ों में काट लीजिए...इस पर नमक छिड़किए और आम की तरह मज़ा लीजिए।"