भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव को लेकर कहा है, "इसकी (खेसारी लाल यादव) एक आदत है...सभा में गाली देगा और फोन करके माफी मांग लेगा।" उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई बाज़ार में गाली दे रहा है तो उसे बाज़ार में ही जूता मारो। खेसारी बिहार विधानसभा चुनाव में हार गए हैं।