inshorts

भूषण कुमार की स्पाई थ्रिलर में नज़र आएंगे अजय देवगन!

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'तान्हाजी', 'दृश्यम 2' और 'रेड 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अभिनेता अजय देवगन और निर्माता भूषण कुमार 2027 में एक मेगा-बजट स्पाई थ्रिलर के लिए फिर से हाथ मिलाने जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, इस फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू होने वाली है और यह 2028 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकती है।