inshorts

अब राहुल गांधी माफी मांगेंगे?: पेगासस मामले में पैनल को पुख्ता सबूत नहीं मिलने पर बीजेपी

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने विशेषज्ञ पैनल द्वारा पेगासस स्पाईवेयर के इस्तेमाल के पुख्ता सबूत नहीं मिलने वाली रिपोर्ट को लेकर कहा, "क्या अब राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगेंगे?" उन्होंने कहा, "वैसे माफी मांगना राहुल गांधी के स्वभाव में नहीं है।" बकौल प्रसाद, "अगर आप (कांग्रेस) हमारा विरोध करना चाहते हैं तो...चुनाव में करें...लेकिन वहां आप हार रहे हैं।"