अभिनेत्री अर्चना गौतम की कांग्रेस में 4 वर्ष बाद हुई वापसी
अभिनेत्री व 'बिग बॉस-16' की प्रतिभागी अर्चना गौतम की बुधवार को 4 वर्ष बाद कांग्रेस में वापसी हो गई। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में घुसने को लेकर प्रियंका गांधी टीम से विवाद होने के बाद उन्हें 6-वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया था। वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव में खड़ी हुई थीं।