तेलुगू अभिनेता महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता ने अमेरिका में न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात की। महेश बाबू ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "बिल गेट्स से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वह दुनिया के सबसे दूरदर्शी लोगों में से एक हैं, फिर भी बेहद विनम्र हैं। सही मायनों में वह प्रेरणा हैं।"