inshorts

अभिनेत्री माही गिल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में हुईं शामिल

अभिनेत्री माही गिल ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। गिल के साथ पंजाबी अभिनेता हॉबी धालीवाल भी बीजेपी में शामिल हुए। फिल्म 'देव-डी' में अभिनय कर चुकीं माही गिल ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।