अभिनेत्री शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर अमृतसर में चलाई गई गोली, बाल-बाल बचे
अभिनेत्री शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर शनिवार को अमृतसर (पंजाब) में कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए संतोख बाल-बाल बच गए। संतोख के ड्राइवर ने टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकी थी जिसके बाद बाइक सवार 2 लोगों ने कार में अकेले बैठे संतोख पर हमला किया।