केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी और गुजरात सरकार में मंत्री जगदीश विश्वकर्मा को नया गुजरात बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। वह केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह लेंगे। बूथ लेवल कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले विश्वकर्मा अभी गुजरात की निकोल सीट से विधायक हैं और वह ओबीसी वर्ग से आते हैं।