पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को बहुत बड़ा लाभ हुआ है। बकौल सीएम, "लोग कह रहे हैं कि उनके जाने के बाद पार्टी का ग्राफ ऊपर उठ गया है।" उन्होंने कहा, "अमरिंदर सिंह हमारे विपक्ष के वोट लेंगे और हमें उसका फायदा होगा।"