आप अभी भी बंदर से मानव बन रहे हो: राघव द्वारा 'राखी सावंत' बताए जाने पर सिद्धू
आप नेता राघव चड्ढा द्वारा 'पंजाब की राजनीति के राखी सावंत' बताए जाने पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "लोग कहते हैं कि मानव बंदरों से बने हैं...आपका (राघव) मन देखकर विश्वास है कि आप अभी भी बन रहे हो।" सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था।