'आप' ने राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को नियुक्त किया अपना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

'आप' ने मंगलवार को राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इसके साथ ही पाठक अब 'आप' की राजनीतिक मामलों की समिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य भी होंगे। पाठक की नियुक्ति पर 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं संदीप पाठक को नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"