ऐक्टर-राजनेता विजय ने तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली में 41 लोगों की मौत पर एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, "सीएम (एमके स्टालिन) साहब, आप मेरे खिलाफ जो चाहें कार्रवाई कर सकते हैं...लेकिन मेरी पार्टी के लोगों को ना छूएं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपने जीवन में ऐसा दर्दनाक हादसा कभी नहीं देखा...मैं पीड़ितों से जल्द मिलूंगा।"