बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए तीन कृषि कानून वापस लाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं...कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले से बेहद नाराज़ हूं। आपको अच्छा लगे या न लगे...मैं कहूंगा कि कृषि कानून वापस आएंगे।" बकौल गोपी, "असली किसान इनकी (कृषि कानूनों की) मांग करेंगे।"