इतना स्ट्राइक रेट तो हमारा 1984 में नहीं था जितना BJP का है: बिहार चुनाव परिणाम पर कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "इतना स्ट्राइक रेट तो कांग्रेस का 1984 में भी नहीं था जितना बीजेपी का बिहार चुनाव में रहा है।" माकन ने कहा कि दाल में ज़रूर कुछ काला है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।