इन्हें तो गूगल भी गलत जानकारी देता है: कंगना के 'बेकार-बेरोज़गार' बताने पर सौरव दास
ऐक्ट्रेस-बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को '28 साल का बेकार-बेरोज़गार' शख्स कहे जाने पर सौरव ने कहा है, "कंगना को तो गूगल भी गलत जानकारी देता है।" उन्होंने कहा, "मैं 27-साल का हूं...28 का नहीं...और मैं छात्र नहीं...पत्रकार हूं।" बकौल सौरव, वह 'स्टूडेंट ऑफ लाइफ' हैं जिसका छात्र कंगना को भी होना चाहिए।