इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं, प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि अभिनेता इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उन्हें मुंबई में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा, "देश के नागरिक यहां विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेते हैं, तो मैं इसका सम्मान करता हूं लेकिन विदेशी नागरिक ऐसा करते हैं, तो चिंता का विषय है।''