ऐक्टर अविनाश मिश्रा के 'रिश्ते निजी होते हैं' वाले बयान पर ऐक्ट्रेस ईशा सिंह ने पलटवार किया है। नाम लिए बिना उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि एक तरफ प्राइवेसी की बात और दूसरी तरफ उल्टा काम नहीं चलेगा। उन्होंने लिखा, "प्लीज़, मुझे उस हद तक न धकेलें...जहां मुझे हर सबूत, सही नामों के साथ सामने लाना पड़े।"