inshorts

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 60.44% मतदान

चुनाव आयोग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 60.44% मतदान हुआ है। कुल 9 ज़िलों की 55 सीटों पर हुए मतदान में सहारनपुर में सर्वाधिक 67.13% वोटिंग हुई जिसके बाद अमरोहा (66.19%) का स्थान रहा। गौरतलब है कि पहले चरण में शाम 5 बजे तक हुआ 57.79% मतदान हुआ था।