उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पार्टी विधायक
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हालिया विवादित बयानों को लेकर उनकी ही पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने कहा है, "जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक न हो...वह ऐसे ही बयान देता है।" उन्होंने आगे कहा, "पार्टी ने उन्हें कई बार समझाया लेकिन विक्षिप्त आदमी को जब नहीं सुनना है तो उसके लिए कोई कुछ नहीं कर सकता है।"