पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के 'यूपी-बिहार के भैया' बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, "चन्नी ने बस इतना कहा था कि...पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए।" बकौल प्रियंका, "उत्तर प्रदेश में किसी को भी पंजाब में राज करने में दिलचस्पी नहीं है।"