उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM की लिस्ट जारी, पत्नी को सासाराम से दिया टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है जिसमें 4 प्रत्याशियों के ही नाम बताए गए हैं। सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को टिकट मिला है जबकि पारू और बाजपट्टी सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।