उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने अपने कोटे की बाकी बची 2 सीटों पर भी घोषित किए उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम ने गुरुवार को अपने कोटे की बची दो सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए। बाजपट्टी से रामेश्वर कुमार महतो व पारु से मदन चौधरी को टिकट मिला है। एनडीए का हिस्सा आरएलएम को गठबंधन के तहत 6 सीटें मिली हैं। पार्टी ने देर रात 4 नाम घोषित किए थे।