उम्मीद है कि अगले 3-4 वर्षों में पूरे नागालैंड को हम अफस्पा से मुक्त कर देंगे: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नागालैंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "नागालैंड के 7 ज़िलों व 15 पुलिस थाना क्षेत्रों में से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) को हटा लिया गया है।" उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले 3-4 वर्षों में पूरे नागालैंड को हम अफस्पा से मुक्त कर देंगे।"