एके एंटनी के बेटे ने पीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना के बाद छोड़ी कांग्रेस

पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की आलोचना वाले ट्वीट के बाद कांग्रेस छोड़ दी है। बकौल अनिल, संबंधित ट्वीट डिलीट करने के लिए उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने ट्वीट किया था, "भारतीय संस्थानों की जगह...ब्रिटिश चैनल को महत्व देने से देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचेगा।"

Load More