महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया है कि मुंबई क्रूज़ मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लेने के बाद वायरल हुई तस्वीर में दिख रहा शख्स प्राइवेट डिटेक्टिव के.पी. गोसावी है। इससे पहले एनसीबी ने स्पष्ट किया था कि वह शख्स एजेंसी से संबंधित नहीं है। मलिक ने कहा, "(गोसावी) अंदर...क्या कर रहा था?"