एनसीबी साथ ले गई क्योंकि मुझे ज़्यादा जानकारी थी: आर्यन के दोस्त संग दिखा बीजेपी वर्कर
मुंबई क्रूज़ शिप पर एनसीबी की रेड के बाद आर्यन खान के दोस्त अरबाज़ मर्चेंट का हाथ पकड़े दिखे बीजेपी कार्यकर्ता मनीष भानुशाली ने कहा है कि उनके पास अधिक जानकारी होने के कारण एनसीबी ने उन्हें साथ चलने को कहा था। बकौल भानुशाली, "मैं चश्मदीद था...उन्हें दस्तावेज़ों पर मेरे हस्ताक्षर चाहिए थे इसलिए मुझे साथ आने को कहा गया।"