एमपी के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 से होगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की पढ़ाई शुरू कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "इसके तहत 240 घंटों का एआई कोर्स लागू किया जाएगा।" इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पशुओं के इलाज के लिए वेटेरिनरी टेलीमेडिसिन सेवा की घोषणा भी की।