तमिल अभिनेता और राजनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद उनकी पार्टी टीवीके ने अगले दो हफ्तों तक सभी रैलियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को करुर में विजय की जनसभा के दौरान भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में करीब 60 लोग घायल हुए थे।