ऐक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ की नहीं होगी CBI जांच, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
मद्रास हाईकोर्ट ने करूर (तमिलनाडु) में ऐक्टर-राजनेता थलापति विजय की रैली में मची भगदड़ की सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता एक राजनीतिक दल के नेता हैं और अदालत को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाया जा सकता। गौरतलब है, इस भगदड़ में करीब 41-लोगों की मौत हुई थी।