कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 'पाकिस्तान गया तो वहां घर जैसा लगा' बयान पर स्पष्टीकरण में कहा है, "मैं साझा इतिहास और लोगों के बीच संबंधों पर ज़ोर दे रहा था।" उन्होंने कहा, "मेरा उद्देश्य पीड़ा, संघर्ष और आतंकवाद व अन्य देशों के साथ तनाव से जुड़ी गंभीर चुनौतियों को नज़रअंदाज़ करना नहीं था।"