कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज होने पर कहा कि उन्होंने बिना सबूत सोनिया गांधी के बारे में टिप्पणी की है। दलवई ने कहा कि सोनिया गांधी का कद हिमालय जितना ऊंचा है और उनके सामने कंगना चींटी बराबर भी नहीं हैं। उन्होंने कंगना को अपनी ज़ुबान पर नियंत्रण रखने की सलाह दी।