बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की मौत को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से सवाल किया है। कंगना ने सोनिया गांधी के सैटेलाइट सेंटर दौरे और विक्रम साराभाई की रहस्यमयी मौत को आपस में जोड़ा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सोनिया पर पिछली टिप्पणियों को लेकर कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।