कौन हैं शिवाश्री स्कंदप्रसाद जिनकी बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या से हुई शादी?
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ शादी के बंधन में बंधीं शिवाश्री स्कंदप्रसाद भरतनाट्यम डांसर व गायिका हैं। उन्होंने बायोइंजीनियरिंग में बीटेक, मद्रास यूनिवर्सिटी से भरतनाट्यम में एमए और मद्रास संस्कृत कॉलेज से संस्कृत में एमए किया है। 1996 में जन्मीं शिवाश्री के यूट्यूब चैनल पर 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं व उनके पिता एसएसजे स्कंदप्रसाद मृदंगम वादक हैं।