क्या आतंकवादी हमलों को कवर करती है आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी?
भारत में अधिकांश जीवन बीमा पॉलिसी आतंकवादी हमलों से होने वाली मृत्यु को कवर करती हैं, जबतक पॉलिसी में अलग से अपवाद न हो। 2002 में GIC Re द्वारा प्रबंधित इंडियन मार्केट टेररिज़्म रिस्क इंश्योरेंस पूल (IMTRIP) बनाया गया था जिसके तहत सभी बीमा कंपनियां आतंकी घटनाओं और जोखिमों से कवरेज देने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करती हैं।