DMK IT-विंग के सचिव डॉक्टर टीआरबी राजा ने पुष्टि की है कि संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और एसआरएच की सीईओ काव्या मारन ने 'सेल्फ-रिस्पेक्ट मैरिज' की है। यह विवाह पेरियार ईवी रामासामी के आत्मसम्मान आंदोलन की विचारधारा पर आधारित है। ऐसी शादियों में कपल जातिगत भेदभाव/सामाजिक असमानता/धार्मिक प्रथाओं की अनिवार्यता को चुनौती देते हुए एक-दूसरे को माला/अंगूठी पहनाकर कमिटमेंट दिखाते हैं।