कश्मीर में एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर (कश्मीर) में अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ बर्फ से खेलने का वीडियो ट्वीट किया है जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते और एक-दूसरे के पीछे भागते दिख रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "यहां दिख रहे प्यार और खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।"