कांग्रेस का दावा- पीएम व राजनाथ को मार्गदर्शक मंडल में किया गया शामिल; बीजेपी ने दिया जवाब
कांग्रेस की केरल इकाई ने बीजेपी की वेबसाइट से ली गई तस्वीर ‘X’ पर शेयर कर कहा है कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 'आधिकारिक तौर पर' मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर दिया है। इस पर बीजेपी ने कहा कि दोनों नेताओं को 26 अगस्त 2014 को मार्गदर्शक मंडल में शामिल किया गया था।