पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल की 47वीं बरसी पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को ट्वीट किया, "...आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों-रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकार छीन...आपातकाल थोपा था।" उन्होंने लिखा, "(कांग्रेस ने) निर्दयता में विदेशी शासन को भी पीछे छोड़ दिया...लोकतंत्र की पुनर्स्थापना...करने वाले देशभक्तों को नमन।"